1. आयकर छूट का लाभ (80G Benefit)
राष्ट्रीय हिन्दू संगठन को आयकर विभाग द्वारा धारा 12A एवं 80G के तहत छूट प्राप्त है। आपके द्वारा किया गया दान आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80G के अंतर्गत कर कटौती (Tax Deduction) के लिए योग्य है।
2. समर्पण का श्लोक प्रमाणपत्र (Shloka Certificate)
सफल समर्पण के उपरांत, संगठन द्वारा दानकर्ता को उनकी श्रद्धा के सम्मान स्वरूप एक पवित्र वेद-मंत्र (श्लोक) अंकित विशिष्ट 'समर्पण दान-पत्र प्रमाणपत्र' एवं 80G रसीद का संयुक्त पीडीएफ (PDF) जारी किया जाता है।
3. दान का सदुपयोग (Fund Utilization)
आपके द्वारा समर्पित राशि का उपयोग पूर्णतः पारदर्शिता के साथ केवल निम्नलिखित राष्ट्र-कार्यों एवं सामाजिक सेवा प्रकल्पों में किया जाता है:
- गौ सेवा व संवर्धन (गौशालाएँ)
- दीन-दुखियों व असहायों को अन्नदान
- सनातन धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना का प्रसार
- अनाथ व निर्धन बच्चों की शिक्षा व स्वावलंबन
"धर्मो रक्षति रक्षितः" — जो धर्म की रक्षा करते हैं, धर्म उनकी रक्षा करता है।